धर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुरस्वास्थ्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर दिख रहा उत्साह ,मोहल्ले मोहल्ले चल रहा योगाभ्यास

डेस्क

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। दुनिया भर में योग को प्रतिस्थापित करने की कोशिश में समारोह का आयोजन कर योगाभ्यास किया जाएगा । योग भगाए रोग, यह बात हम वैदिक काल से जानते हैं लेकिन योग गुरु बाबा रामदेव ने योग को पुनर्स्थापित किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता और पहचान मिली ।अब हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी योग दिवस को लेकर खासा उत्साह बिलासपुर में देखा जा रहा है ।

साईं कृपा योग क्लास द्वारा आयोजित योग शिविर शेष कॉलोनी, विनोबा नगर , सांस्कृतिक मंच में हर सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं, खासकर युवा, योग अभ्यास करने के लिए जुट रहे हैं । विगत 15 दिनों से यहां योग दिवस की तैयारी की जा रही है । योग गुरु वी हेमाराव् द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान आदि का प्रशिक्षण महिलाओं और युवतियों को दिया जा रहा है।

सबका मानना है कि योगाभ्यास से निरोगी जीवन जीने में मदद मिलती है। यहां हर दिन सुबह योग अभ्यास के लिए श्रुति पांडे , साधना सिंह, नीता, गीता श्रीवास्तव, हिमानी मुरारका, रंजीत कौर दुआ , विजय, रवि माधुरी नायर, वसंता नायर ,सोनिया होरा, सत्तू छाबड़ा ,कमल कौर आधी जुट रहे हैं। जिनका उत्साह देखते ही बन रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...