पचपेड़ी

पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्सी निवासी कन्हैया लाल द्विवेदी 53 वर्ष निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका परिवार बिलासपुर में रहता है, जबकि वे अकेले गांव स्थित अपने मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून 2026 को घर की अलमारी के लॉकर में कुल 4 लाख 50 हजार रुपये रखे थे। इसमें 2 लाख रुपये मासिक वेतन की राशि और 2 लाख रुपये धान बिक्री व बोनस से प्राप्त रकम थी। इसके अलावा बच्चों के पर्स में रखे 45 हजार रुपये सहित कुछ छोटे नोट और सिक्के भी लॉकर में रखे गए थे। पीड़ित के मुताबिक 26 जून की सुबह करीब 9 बजे वह मकान में ताला लगाकर मोटरसाइकिल से परिवार से मिलने बिलासपुर चले गए थे। अगले दिन 27 जून की रात करीब 11:10 बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी होने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद 28 जून की सुबह कन्हैया लाल अपने गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला और उसमें रखी पूरी रकम गायब थी। पीड़ित ने आशंका जताई है कि 26 जून की दोपहर करीब 1:45 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पचपेड़ी पुलिस ने मामले में धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

25 शब्दों में हेडिंग बनाए

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...