लोरमी

प्यार का झांसा देकर नाबालिग को कर दिया गर्भवती, फिर कर दिया शादी से इनकार

आकाश दत्त मिश्रा

लोरमी थाना क्षेत्र के खुड़िया चौकी अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में एक चौंकाने वाला मामला आया है , जहां गांव के ही एक युवक द्वारा 14 साल की नाबालिक युवती के साथ दैहिक शोषण करने के बाद युवती गर्भवती हो गयी। ग्राम रंजनी में रहने वाले 19 वर्षीय विजय किंडो पर आरोप है कि वह पिछले 7 वर्षों से गांव की ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दैहिक शोषण कर रहा था। अब किशोरी 14 साल की हो चुकी है और दोनों के बीच शारीरिक संबंध लगातार कायम रहा, जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई ।

जिससे इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई। जब घर वालों ने जोर देकर पूछताछ की तो किशोरी ने विजय का नाम बताया जिसके बाद तो गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले ही नाबालिग किशोरी ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया है ,जिसके बाद किशोरी अपने बच्चे को लेकर विजय के घर पहुंच गई लेकिन अब तक प्यार और शादी का झांसा देने वाले विजय ने युवती और बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नाबालिग युवती अपने बच्चे को लेकर खुड़िया चौकी पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। किशोरी के आरोपों के आधार पर विजय किंडो के खिलाफ बलात्कार और पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसी बीच मामले का आरोपी विजय फरार होने में कामयाब हो गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...