रायगढ़रेलवे

अपर मंडल रेल प्रबंधक  द्वारा किया गया रायगढ स्टेशन में राहत मेडिकल यान का निरीक्षण

डेस्क

रेलवे प्रशासन द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों के त्वरित निदान हेतु नामित स्टेशनों में दुर्घटना राहत यान /दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण यान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बचाव दल को कम से कम समय में दुर्घटना स्थलों में पहुंच सुनिश्चित करने तथा बेहतर आपदा प्रबंधन के तहत स्वचालित दुर्घटना राहत SPART एवं स्वचालित दुर्घटना राहत मेडिकल यान SPARMV का प्रावधान भी किया गया है। इसी क्रम में मंडल के रायगढ स्टेशन में स्वचालित दुर्घटना राहत मेडिकल यान SPARMV की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वचालित दुर्घटना राहत मेडिकल यान एक चलित मिनी अस्पताल है जिसमें इलाज से संबधित सारी सुविधाओं का प्रावधान होता है। इन राहत गाडियों की नियमित निरीक्षण संबंधित विभागों के प्रमुख एवं समिति प्रमुख द्वारा की जाती है।

बुधवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के नेतृत्व में निरीक्षण टीम द्वारा रायगढ स्टेशन में उपलब्ध स्वचालित दुर्घटना राहत मेडिकल यान SPARMV एंव रायगढ स्टेशन का SIG निरीक्षण किया गया। बुधवार को दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ विहार एक्सप्रेस में अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के नेतृत्व में निरीक्षण टीम विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए बिलासपुर से रायगढ स्टेशन पहुंचे। इस दौरान पटरियों, रेलवे ब्रिजों, सिग्नल, इंटरलाकिंग, प्वांइट, समपार फाटक आदि की संरक्षा का बारीकी से निरीक्षण किया गया।रायगढ स्टेशन में उपलब्ध स्वचालित दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेनके निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक को राहत दल द्वारा आपातकालीन स्थित में विभिन्न उपकरणों का प्रयोग करते हुए राहत कार्य के दौरान किए जाने वाले कार्यों का प्रदर्शन कर दिखाया गया।

उन्होनें उपकरणों की कार्यशैली का जायजा लेते हुए गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। स्वचालित दुर्घटना राहत मेडिकल यान में उपलब्ध मिनी आपरेशन थियेटर, दवाइयों, आक्सीजन सिलेंडर तथा अन्य मेडिकल उपकरणों आदि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से चर्चा भी की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इसके पश्चात् मानवसहित समपार संख्या 289 कोतरा फाटक का निरीक्षण कर गेट में संरक्षा से संबंधित सभी मापदंडों का अवलोकन किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के नेतृत्व में मंडल सेवा वृद्धि समूह टीम द्वारा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से रायगढ स्टेशन का SIG Service Improvement Group निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री बंदोपाध्याय ने प्लेटफार्म, यात्री प्रतिक्षालय, कमसम, केटरिंग स्टाल, स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रूम आदि का निरीक्षण किया।सरुकेटिंग एरिया का निरीक्षण के दौरान स्टेशन के सामने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने एवं स्थानीय कलाकृतियों से सौदर्यीकरण करने का निर्देश दिया। प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी यात्री प्रतिक्षालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा शौचालयों के साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहां उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया। कमसम में जाकर उन्होंने वहां की स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा केटरिंग स्टाल में रूककर वहां उपलब्ध खाद्य-सामग्री एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रिटायरिंग रूम जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जाॅच की।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...