छत्तीसगढ़राजनीति

पलायन करने वाले मजदूरों को लेकर डॉ बाँधी ने की पुख्ता कानून बनाने की मांग

डेस्क

विधानसभा मस्तूरी के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ने दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले मजदूरों के लिए एक पुख्ता कानून बनाने की मांग राज्य सरकार से की है जिस पर प्रश्नोत्तरकाल में उनके द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों के दौरान हस्तक्षेप करते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सरकार को निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ राज्य से दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले कुशल एवं अकुशल मजदूरों के लिए एक पुख्ता कानून बनाने पर सरकार विचार करे।श्री महंत ने कहा कि राज्य के मजदूर ईट भट्ठों पर काम करने देशभर में जाते है।उन्हे इस कार्य में विशेषज्ञ माना जाता है।

इससे पूर्व सदस्य डा.बांधी ने चार माह के लिए दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले मजदूरों को पुलिस,ठेकेदार सभी प्रताडित करते है।उन्होने पलायन शब्द को हटाने की मांग करते हुए कहा कि मजदूरों के संरक्षण के लिए कारगर कदम नही उठाए जा रहे है।उन्हे बंधक बनाने के मामले भी सामने आते रहते है। इस दौरान श्रम मंत्री डा.शिव डहरिया ने कहा कि दूसरे राज्यो में काम करने जाने वाले मजदूरों के बंधक बनाए जाने के मामलों में सरकार तत्परता से कार्रवाई करती है।बंधक बनाने की सूचना पर सम्बधित जिले के कलेक्टर से मिलकर उनके सहयोग से मुक्त करवाया जाता है एवं अन्य कानूनी कार्रवाई होती है।बंधक बनाने के मामले में 20 हजार रूपए मजदूरों को तत्काल मुआवजा दिया जाता है,इसके साथ ही अन्य प्रकरणों में भी नियमानुसार मुआवजे का प्रावधान है,जिसे दिया जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...