बिलासपुर

आरक्षक भर्ती मामला:- रोक हटने के बाद 8 दिसंबर से फिर शुरू हो रही भर्ती प्रक्रिया,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक हटा लेने के बाद 8 दिसंबर से भर्ती की कार्रवाई फिर शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत बिलासपुर रेंज (केन्द्र क्रमांक-01) के विभिन्न इकाईयों हेतु आवेदित पदों की भर्ती केन्द्र दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी जिला-बिलासपुर में 16 नवंबर से शुरू की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया 27 नवंबर से स्थगित की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय छ.ग. के पारित अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रकिया पुनः 8 दिसंबर से शुरू की जा रही है।

अभ्यर्थी, जिन्हें 8 दिसंबर को दस्तावेज जाँच, शारीरिक माप तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं, वे दिनांक 08 दिसंबर को भर्ती केन्द्र-दूसरी वाहिनी, छसबल, सकरी जिला-बिलासपुर में निर्धारित समय पर ऑनलाईन भरे गये आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी, प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, स्वयं के द्वारा सत्यापित छायाप्रति, एडमिट कार्ड एवं स्वयं का पहचान पत्र के साथ उपस्थित होंगे। इसी प्रकार क्रमशः पूर्व जारी प्रवेश पत्र में तिथि अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भर्ती केन्द्र में उपस्थित होंगे। दिनांक 27 नवंबर से 07 दिसंबर तक जिन अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया संपन्न होनी थी, उनकी भर्ती तिथि एवं प्रवेश पत्र पृथक से जारी किये जायेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार