महासमुंद

रोपाई के दौरान खेत में फैला करंट, दो महिलाओं की चपेट में आने से हुई मौत….

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले के पिरदा गांव में आज करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब महिलाएं खेत में काम कर रही थी, तभी खेत में लगे कटीले तार में बिजली की करंट फैल गई। मरने वाली दोनों महिलाएं एक ही परिवार के हैं, मामला बसना थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पिरदा के बाबूलाल के खेत में उक्त महिलाएं रोपाई कार्य करने के लिए पहुंची थी, जहां घेरा के लिए खेतों में कटीली तार लगाए गए थे, उसी तार में बोरवेल का तार कटकर चिपक गया। जिससे करंट पूरे खेत के कटीले तार में फैल गया, महिलाओं ने तार को जैसे ही हाथ लगाया, वो करंट से चिपक गई, दोनों ही महिलाएं पिरदा गांव की ही रहने वाली हैं। जिनकी पहचान अनुसैया प्रधान और कांचन प्रधान के रूप में हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...