छत्तीसगढ़मुंगेली

बाबा बनाए गए मुंगेली के प्रभारी मंत्री कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

डेस्क

बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए सिरे से अपने मंत्रियों को प्रदेश के जिलों की जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व में जिन मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उनके कार्य से असंतुष्ट होने के बाद उनके जिले बदल दिए गए। अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी एस सिंह देव बाबा मुंगेली के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। मुंगेली के अलावा वे जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार भाटापारा के भी प्रभारी मंत्री होंगे । प्रदेश मंत्रिमंडल में कद्दावर नेता टी एस सिंह देव बाबा को मुंगेली जिले का प्रभार मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा ही जन घोषणा पत्र तैयार किया गया था । इसलिए मुंगेली का प्रभार उन्हें मिलने से मुंगेली कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अब यहां कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को मुंगेली जिले का प्रभार दिए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। जिला बनने के बाद से उपेक्षित रहे मुंगेली के दिन बहुरने की उम्मीद अब कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे हैं। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मानना है कि सिंहदेव को मुंगेली प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद मुंगेली में व्याप्त समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाएगा। खासकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अब आसानी से निपटेगी। मुंगेली का जिला अस्पताल अपनी भर्राशाही और अव्यवस्थाओं के लिए कुख्यात है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रभारी मंत्री बनने के बाद सबसे पहले जिला अस्पताल की स्थिति बेहतर होगी। मुंगेली की जीवन रेखा आगर नदी के साथ पर्यावरण संतुलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य होने की उम्मीद अब कांग्रेस के कार्यकर्ता करने लगे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि सिंह देव के प्रभारी मंत्री बनने से वे यहां समस्याओं के निराकरण के प्रति गहरी दिलचस्पी लेंगे। आने वाले नगर पालिका चुनाव में भी कांग्रेस के मजबूत होकर उभरने की उम्मीद अब कार्यकर्ता करने लगे हैं। यही वजह है कि उन्हें मुंगेली का प्रभार मिलने के बाद कांग्रेस नेता और सहदेव के समर्थक अरविंद वैष्णव, पार्षद संजय जयसवाल, सोम वर्मा, एजाज खोखर, असलम खान, लोक राम साहू , जिला पंचायत सभापति स्वतंत्र मिश्रा, मकबूल खान आदि ने जमकर खुशियां मनाई। आतिशबाजी के साथ इनके द्वारा मिठाइयां बांटी गई।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...