बिलासपुर

पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पति को जेल से बाहर निकालने के लिए मायके का मकान गिरवी रखकर 10 से 12 लाख रुपये जुटाने वाली महिला ने अब पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भारतीय नगर निवासी 23 वर्षीय आमना बानो की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आमना ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी कोरबा निवासी मोहम्मद मुस्तकिम से लव मैरिज के जरिए हुई थी। उसका पति मस्तूरी गोलीकांड के मामले में अक्टूबर 2025 में जेल गया था। करीब तीन माह पहले जेल से बाहर आने के बाद केस लड़ने के लिए उसने पत्नी और उसके पिता से 10 से 12 लाख रुपये उधार लिए थे। आमना के अनुसार, उसके पिता ने मकान गिरवी रखकर रकम की व्यवस्था की थी। महिला का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद मुस्तकिम आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। वह तलाक लेने के नाम पर भी उसे धमकाता था। 24 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे पति उसका मोबाइल जबरदस्ती लेने लगा। विरोध करने और साथ नहीं रहने की बात कहने पर वह भड़क गया और अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आमना के मुताबिक आरोपी ने सिर, बाएं गाल और कलाई पर हाथ-मुक्के से वार किया। पेट में अपेंडिक्स के ऑपरेशन वाले स्थान पर भी चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आई उसकी मां से भी धक्का-मुक्की की गई। घटना के दौरान महिला के माता-पिता और भाई मौजूद थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...