कोटा

कोटा:- अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में दिया था गाली, टांगी से कर दी हत्या

उदय सिंह

बिलासपुर – चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पहाड़बछाली गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी यशराज भानु उर्फ छोटा उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद गुस्से में आकर धारदार हथियार से वार कर हत्या की थी। मामला 4 अगस्त 2025 का है। पहाड़बछाली निवासी कोटवार गंगाबाई गंधर्व ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही छेदीलाल यादव की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बृहस्पति बाई के घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी है। पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया और गवाहों के बयान लिए गए। जांच के दौरान संदेही यशराज भानु उर्फ छोटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक से मिलने गया था, जहां शराब के नशे में मृतक ने उसे मां-बहन की गालियां दी। इससे गुस्से में आकर उसने घर में रखे टांगी से छेदीलाल के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर जब्त किया और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में फॉरेंसिक टीम के साथ उप निरीक्षक राज सिंह, एएसआई भारतलाल राठौर, मोतीलाल सूर्यवंशी, हेड कांस्टेबल नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल और संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,