रायगढ़

अमानत में खयानत:- 1 ट्रक सीमेंट लोडकर निकले चालक ने रास्ते में माल का कर दिया सौदा और हो गया फरार, अब हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – एक ट्रक सीमेंट की हेरा फेरी करने वाले ड्राइवर को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने रायपुर खमतराई से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड़ निवासी लोकेश अग्रवाल ने 28 अक्टूबर 2021 को थाना कोतरारोड़ में शिक़ायत दर्ज कराई कि 04.09.2021 को ट्रक क्रमांक CG 04 ME 5722 के चालक पप्पू कुमार यादव के माध्यम से JSPL कम्पनी पतरापाली से 620 बोरी सीमेंट (कीमती 164299/- रूपये) लोड कराकर अक्षत इंटरप्राजेंज रामानुजगंज के लिए रवाना किया गया था । उक्त माल को ड्रायवर रामानुजगंज ना ले जाकर अपने वाहन मालिक इमाम खान गढवा से आपस में मिलकर सीमेंट को बेच दिया। इधर घटना के बाद से ही आरोपी जिला गढवा (झारखंड) निवासी पप्पू यादव उर्फ प्रेम कुमार यादव फरार चल रहा था। इधर मामले में गाड़ी मालिक इमाम खान ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ले लिया है।

इधर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी के कुछ दिनों से रायपुर खमतराई में है। जिसपर कोतरारोड़ पुलिस की टीम रायपुर रवाना होकर खमराई पुलिस के साथ दबिश देकर आरोपी पप्पू यादव उर्फ प्रेम कुमार यादव को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान आरोपी ने बताया की आरोपी ने गाड़ी का किस्त नहीं अदा करने पर मालिक के साथ मिलकर 620 बोरी सीमेंट
को बेचने की बात कही है। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर फरार आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक, संजय केरकेट्टा, राजेश खाण्डेय की अहम भूमिका रही है एवं सायबर सेल के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच... कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में...