कोटा

कोटा:- एक चूक और खत्म हुई जिंदगी: 25 फीट गहरे पानी वाले कुएं में गिरकर युवक की मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई। घटना ग्राम अमाली की है, जहां युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। मृतक की पहचान टुडेश्वर यादव 35 वर्ष, पिता नंदलाल यादव, निवासी ग्राम अमाली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुएं में 20 से 25 फिट पानी था जिसकी वजह से वह डूब गया और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक का संतुलन किन परिस्थितियों में बिगड़ा। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्राम अमाली में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल...