पचपेड़ी

पचपेड़ी: शादी की तैयारी मातम में बदली… टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवारों को हाइवा ने मारी टक्कर, 1 की मौत दूसरा गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी बरन भानु 50 वर्ष पिता स्वर्गीय रोहित भानु अपने मित्र बंशी श्रीवास के साथ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी क्रमांक CG 22 AE 0512 से मल्हार जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि परिवार में होने वाली शादी के लिए दहेज में देने हेतु टीवी खरीदने दोनों मल्हार जा रहे थे। इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास मल्हार की ओर से आ रही हाईवा क्रमांक CG 22 J 8196 ने सामने से उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल डायल-112 और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह बरन भानु ने दम तोड़ दिया, जबकि बंशी श्रीवास की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच करते हुए दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर