बिलासपुर

ऑपरेशन नारकोस:- आरपीएफ के हत्थे चढ़ा 1 गांजा तस्कर….कब्जे से 2 लाख 20 हजार कीमती गांजा जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर के स.उप.निरी. अमरेन्द्र सिंह एवं स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेलपहाड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म में निगरानी के दौरान एक व्यक्ति राजकुमार भारत राम शर्मा निवासी- तारदेव मुंबई को पकडा गया जिसके बैग से 12 पैकटों में कुल 12 किलो गॉंजा बरामद किया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये बेलपहाड आबकारी विभाग को सुपुर्द करने पर आबकारी विभाग बेलपहाड द्वारा धारा 20(बी)एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर जॉंच में लिया गया है। जप्त गॉंजे की अनुमानित कीमत 2,20000/-ऑकी गई है। रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा ट्रेनों में मादक पदार्थो की तस्करी रोकने एवं संलिप्तों की गिरफ्तारी बावत लगातार आपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2024 में मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश एवं उडीसा राज्य के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों द्वारा अभी तक कुल 39 मामलों में 327 किलोग्राम अनुमानित कीमत 65 लाख रूप्ये से अधिक के गॉंजे की बरामदगी कर 41 संलिप्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई गई है, यह अभियान लगातार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...