पचपेड़ी

पचपेड़ी:- पैसों के लेनदेन के विवाद पर ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या करने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार…. पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पताईडीह में आज सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर मृतक की बेरहमी से पिटाई की थी जिसकी मौत हो गई थी, मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी धन्नू काठले और सुरेश काठले दोनो भाईयो ने अपने ही गांव के बबलू जांगड़े को लेबर सरदार से भट्टा में काम करने बाहर जाने के लिए लगभग 60000₹ दिलाए थे लेकिन मृतक बबलू जांगड़े काम में नहीं जा रहा था और रकम वापस नहीं कर रहा था।

इसी दौरान आज सुबह लगभग 9.00 बजे के आसपास मृतक के आरोपीयो के घर के पास पहुंचने पर उनमें वाद विवाद हुआ और आरोपीयो द्वारा लाठी डंडा रॉड से मारपीट करने पर चोट लगने के कारण बबलू की हॉस्पिटल इलाज कराने ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के भाई प्यारेलाल की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर हत्या करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...