पचपेड़ी

पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और दो मोबाइल लेकर फरार

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाने जा रहे तीन भाइयों के साथ मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने बेल्ट और हाथ-मुक्कों से हमला कर नकदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र स्थित पेंडलवार हॉस्पिटल के पास रहने वाले पीयूष गंगावानी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात उनके बड़े भाई संदीप गंगावानी के साले राजू बघेल का पचपेड़ी क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया था। सूचना मिलने पर पीयूष, संदीप और संस्कार गंगावानी दो अलग-अलग बाइक से पचपेड़ी के लिए निकले।रात करीब 8:05 बजे तीनों ग्राम बिनौरी में एक दुकान के पास पहुंचे और दुकानदार से पचपेड़ी थाने का रास्ता पूछ रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लिकू मधुकर, नरेंद्र मोटवानी और उनके साथियों ने बिना किसी विवाद के गाली-गलौज शुरू कर दी और बेल्ट व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
हमले में पीयूष के सिर और कान के पास, संदीप के दोनों हाथ, कमर और पीठ तथा संस्कार के कान के पास चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने संदीप की जेब से 2 हजार रुपये और ओप्पो कंपनी का मोबाइल, जबकि संस्कार की जेब से 150 रुपये और रियलमी कंपनी का मोबाइल लूट लिया।
पीड़ित की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने लिकू मधुकर, नरेंद्र मोटवानी एवं उनके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर