रतनपुर

VIDEO: खूंटाघाट जलाशय लबालब…हल्की बारिश से वेस्टवीयर में ओवरफ्लो होने लगेगा पानी, देखने मिलेगा मनोरम नज़ारा

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – सावन की बारिश में जिले का सबसे बड़ा बांध संजय गांधी जलाशय खुंटाघाट बांध लबालब हो ही गया। बांध के भरने की खुशी सवा दो सौ गांवो के सैकड़ों किसानों के चेहरों पर साफ महसूस की जा सकती है। खरीफ की चिंता तो खत्म हुई आगे भी बारिश होती रही तो किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा। खूंटाघाट बांध से बिलासपुर जिले की सीपत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों की सवा दो सौ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों को सिंचाई  के लिए पानी मिलता है। खूंटाघाट बांध में जमा जल से ही इस क्षेत्र के किसानों की जीवन की दशा और दिशा तय होती है।

इस साल सावन माह में ही बांध में पानी का भराव हो चुका था। सावन में बीते सप्ताह हुई अच्छी बारिश से बांध के जल स्तर में खासी बढ़ोतरी हुई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बांध में कुल क्षमता के 100 फीसदी पानी का भराव हो चुका है। केच मेंट एरिया के नदी नालों से बांध में अभी पानी आ ही रहा है। बांध में पानी का भराव पूर्ण हो जाने से वेस्टवियर रपटा में पानी छलकना शुरू हो गया है। हालात ऐसे ही रहे तो इस बार किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्... पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और... वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल...24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले, कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स... "छठी कार्यक्रम बना मौत का मैदान... शराब विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 60 मीटर तक घसीटा, तीन ... फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा... ठगी का नया पैतरा... अश्लील वीडियो और एफआईआर का डर दिखाकर शिक्षिका से 76,500 की साइबर ठगी, घर में घुसकर मारपीट करने वाला आदतन बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार...सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,