बिलासपुर

25 लाख की लॉटरी के चक्कर में होटल संचालक हुआ 4 लाख की ठगी का शिकार…कई किस्तों में ठगों ने वसूली रकम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिओ कंपनी में 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देकर अज्ञात ठगों ने एक होटल संचालक को फंसा कर 4 लाख रुपयों की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। 4 लाख रुपए वसूल लेने के बाद भी पीड़ित होटल संचालक को और पैसों के लिए फोन आने जारी ही रहा तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की।

जिसमें होटल संचालक सरजूदास मानिकपुरी ने बताया कि वह ग्राम अमसेना में होटल संचालन करता है जिसके पास करीब डेढ़ साल पहले 25 लाख की लॉटरी लगने का फोन आया था, तब वह उनके झांसे में फंस गया और अब तक 4 लाख रुपए उनके बताए बैंक खातों में डाल चुका है, बावजूद इसके लॉटरी की रकम नही मिली और इसके बाद भी उससे पैसों की मांग की जा रही है। जिससे परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर हिर्री पुलिस ने मोबाईल नंबर 7694989461धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा,चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर, अस्पताल रेफर बिलासपुर में खूनी वारदात! बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने चाकू से गोदा, नाबालिग की आंत बाहर निकली, हालत ना... VIDEO बिलासपुर:- स्पीड का खौफनाक खेल! कार ने पहले स्कूटी उड़ाई, फिर स्कूल बस से जा भिड़ी, स्कूटी चाल... VIDEO रतनपुर:- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा-... VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला, दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्... पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और... वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज