रतनपुर

रतनपुर: आमरण अनशन के बाद प्रशासन आई हरकत में…राम दरबार अतिथि निवास की सील हटाने आदेश जारी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां आमरण अनशन के बाद तहसील प्रशासन को राम दरबार अतिथि निवास (होम स्टे) की सील हटाने का आदेश जारी करना पड़ा। मामला 9 जनवरी का है, जब तहसीलदार शिल्पा भगत के निर्देश पर नगरपालिका और थाना स्टाफ की संयुक्त टीम ने राम दरबार अतिथि निवास में औचक निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक, अनैतिक या अवैध गतिविधि नहीं पाई गई, इसके बावजूद कुछ कथित दस्तावेजी और प्रक्रियात्मक कमियों का हवाला देते हुए होम स्टे को तत्काल सील कर दिया गया।

सील की कार्रवाई के बाद होम स्टे संचालक देवकुमार लगातार तहसील, नगरपालिका और थाना कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, लेकिन प्रशासन की ओर से न तो स्पष्ट रूप से कमियों की जानकारी दी गई और न ही समाधान का कोई ठोस रास्ता बताया गया। रोज़गार ठप होने और परिवार के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा होने से परेशान होकर संचालक देवकुमार ने 21 जनवरी से अपने पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया।

अनशन की खबर फैलते ही प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। संचालक द्वारा मांगे गए अधिकांश दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत कर दिए गए, जिनकी जांच के बाद किसी भी प्रकार की गंभीर या दंडनीय कमी नहीं पाई गई। इसके बाद तहसीलदार ने राम दरबार अतिथि निवास की सील हटाने का आदेश जारी कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक निर्णयों की पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ...