कोटा

करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी…टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? जांच शुरू

रमेश राजपूत

कोटा – बिलासपुर रेल मंडल के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मालगाड़ी स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि इंजन कुछ दूरी तक आगे बढ़ने के बाद रुक गया, जबकि पीछे के डिब्बों में से तीन पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ और रेलवे अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास किसी निर्माण या मरम्मत कार्य के दौरान जेसीबी का बकेट किसी तरह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इसके बाद बकेट डिब्बों के नीचे फंस गया, जिससे डिब्बे पटरी से उतर गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल तथा तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने प्रभावित ट्रैक का निरीक्षण कर राहत एवं बहाली कार्य शुरू कराया। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और रेल यातायात सामान्य करने के लिए आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि हादसा तकनीकी खामी, मानवीय लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ। रेलवे ने कहा है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल,