बिलासपुर

रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी खगेन्द्र कुमार तिवारी, आत्मानंद स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक-15 चकरभाठा कैंप के निवासी हैं और शासकीय विद्यालय से व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे वे अपने परिवार के साथ अपने पुत्र से मिलने कार से बालको जिला कोरबा गए थे।

उनका पुत्र बालको प्लांट में इंजीनियर है। 13 जुलाई की शाम करीब 6 बजे जब परिवार वापस घर लौटा तो आहाते का ताला सुरक्षित मिला, लेकिन घर के मुख्य दरवाजों और अंदर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी और लोहे की पेटी के ताले भी तोड़ दिए थे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात बदमाश सोने के हार, कंगन, अंगूठी, बाली, चांदी के पायल, लोटा, गिलास, सिंदूर डिब्बा, सिक्के, हीरे की अंगूठी व बाली,

कांसे के बर्तन सहित करीब 50 हजार रुपये नकद तथा गुल्लक में रखे लगभग 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत बिल और दस्तावेज देखने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की,

लेकिन किसी को चोरी की जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ...