रतनपुर

गुप्त नवरात्र आज से प्रारंभ..मां महामाया मंदिर में घटस्थापना के साथ शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्र बुधवार से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हो गई। नवरात्र के प्रथम दिवस मंदिर में विधि-विधान से घटस्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही गर्भगृह में मुख्य ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया तथा दुर्गा सप्तशती पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई, जो 23 जुलाई तक निरंतर चलेंगे।

मंदिर में सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घटस्थापना संपन्न हुई। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे प्रभात आरती और शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन होगा। अष्टमी तिथि पर महाअष्टमी पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति की जाएगी। वहीं गुप्त नवरात्र के समापन पर मां महामाया ट्रस्ट द्वारा कन्या भोज एवं सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

महामाया मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि चैत्र और शारदीय नवरात्र की तरह आषाढ़ और माघ मास में भी गुप्त नवरात्र मनाई जाती है, लेकिन इसके बारे में अपेक्षाकृत कम लोगों को जानकारी होती है। उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्र विशेष रूप से शक्ति साधना और तंत्र उपासना के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा की आराधना से विशेष कृपा प्राप्त होती है तथा साधकों को आध्यात्मिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...