रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज मिले 100 कोरोना पॉजिटिव मरीज, न्यायधानी में सर्वाधिक 21 पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान….15 जिलों से सामने आए नए मामले

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में बुधवार को कोरोना ने शतक लगाया है। शाम तक केवल 65 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन देर रात 35 और नए मरीज मिलने से आज संक्रमित मरीजो की संख्या 100 पहुँच गई है। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज न्यायधानी के है जहाँ से 21 मरीज पॉजिटिव पाए गए है। तो राजधानी रायपुर में 20 मरीज मिले हैं, इसके अलावा जगदलपुर जिले में 12, नारायणपुर में 10, राजनांदगांव में 10, दुर्ग में 5 दंतेवाड़ा 4, कोरबा में 3, बेमेतरा में 6, सरगुजा व कोरिया में 2-2 मरीज और बालोद, गरियाबंद, सुकमा व कांकेर में 1-1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वही बुधवार को 107 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 3526 हो गई। जिसमें वर्तमान में 677 एक्टिव मरीज है। 

बिलासपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट,,ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख स्थानों से मिले कोरोना संक्रमित…

बुधवार को न्यायधानी में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। 21 नए संक्रमित मरीज मिले है। आपको बता दे सभी मरीज कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग वाले है। सबसे ज्यादा संक्रमित मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम खोरसी से है। जहाँ एक ही परिवार के 13 सदस्य संक्रमित पाए गए है। जिनमें 5 पुरुष और 8 महिला शामिल है। जिनकी उम्र क्रमश 50,29, 14,57,14,13,40,50,8,10,35,15,12 है। बताया जा रहा है सभी बस्तर में तैनात जवान के परिवार के है। मिली जानकारी के अनुसार जवान के घर मे 20 जून को शादी थी, जिसमे शामिल होने वह छूट्टी लेकर घर पहुचा था। शादी के बाद वह अपने काम मे लौट गया। जहाँ उसकी कोरोना जांच हुई, जिसकी रिपोर्ट 4 जुलाई को पॉजिटिव आई। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगते ही उनके परिवार के 26 सदस्यों की सैम्पलिंग की गई। जिसमे से 13 लोगो की रिपोर्ट अब भी आनी बाकि है। इसी तरह बिलासपुर शहर से 7 नए पॉजिटिव मरीज मिले है, जिसमे पाँच पुरूष और दो महिला शामिल है। बताया जा रहा है, शहर के ग्रीन पार्क से 41, देवरीखुर्द से 58, करबला रोड से 56, सरकंडा से 54, भारती नगर से 35 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं माेपका विवेकानंद नगर से 39 वर्षीय और बंधवापारा से 32 साल की महिला संक्रमित हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द, करबला, भारतीय नगर, और मोपका में आए पॉजीटिव मरीज पूर्व में यूको बैंक के एक ग्राहक के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए है। इसके अलावा बिल्हा के चोरहादेवरी से भी 37 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। सभी मरीजो को बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है। अब इन मरीजो को मिलाकर जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 84 है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी