मल्हार

मल्हार:- भारी बारिश से ग्राम कटहा में बाढ़ का कहर, लीलागर नदी उफान पर; घरों में घुसा पानी, राहत के इंतजार में ग्रामीण

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्राम जुनवानी के आश्रित ग्राम कटहा में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार वर्षा के चलते लीलागर नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ का पानी गांव के कई घरों में घुस गया है। अचानक आई इस स्थिति से ग्रामीणों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है।बाढ़ का पानी घरों में भर जाने के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।

कई परिवारों के लिए चूल्हा जलाना तक मुश्किल हो गया है और भोजन व पेयजल का संकट गहराने लगा है। घरों में रखा राशन और घरेलू सामान भी पानी में भीगकर खराब होने की आशंका है।सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। गांव के निचले इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए तथा सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जाए।

लगातार जारी बारिश के कारण स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। यदि जल्द राहत नहीं पहुंची, तो बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास...