पचपेड़ी

पचपेड़ी:- रथयात्रा मेले में युवक पर चाकू से हमला…चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतरा में रथयात्रा मेले के दौरान धक्का-मुक्की को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और चाकू से हमले में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी त्रिदेव पटेल, निवासी ग्राम कुटेला चौकी मल्हार, थाना मस्तुरी, ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्तों के को रोहित पटेल, राजू पटेल, राकेश पटेल और सतानंद पटेल के साथ 16 जुलाई को बहतरा में रथयात्रा देखने गया था। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच बाजार चौक में भीड़ के दौरान विकास यादव और निलेश नेताम ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर अरविंद मरावी और कृष्णा नेताम भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि अरविंद मरावी ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू जैसे नुकीले हथियार से त्रिदेव की पीठ, कमर और जांघ पर वार कर दिया। वहीं विकास यादव ने हाथ में पहने धातु के कड़े (चूड़ा) से उसके सिर पर हमला किया। रोहित पटेल पर भी निलेश नेताम ने सिर के पीछे वार किया, जबकि कृष्णा नेताम ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। उपचार के बाद पीड़ित की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने विकास यादव, निलेश नेताम, अरविंद मरावी और कृष्णा नेताम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर