कोटा

कोटा:- अमाली के उसी कुएं ने फिर ली एक जान… लापता महिला का शव मिलने से गांव में दहशत

उदय सिंह

कोटा – बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली में 55 वर्षीय महिला का शव कुएं में मिलने से पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद उनका शव गांव के उसी कुएं से बरामद हुआ, जहां कुछ दिन पहले एक युवक की भी मौत हुई थी। मृतका की पहचान अघनिया बाई साहू 55 वर्ष, पिता चेतन राम साहू, निवासी ग्राम अमाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला 17 जुलाई की रात से लापता थीं। परिजनों ने बताया कि रात में उन्होंने घर का टीवी बंद किया और सोने चली गई थीं, लेकिन सुबह उठने पर वह घर में नहीं मिलीं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बीच ग्रामीणों ने गांव के कुएं में एक शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया और उसकी पहचान अघनिया बाई के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अघनिया बाई पिछले करीब 35 वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं और उनकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि महिला की मौत दुर्घटनावश कुएं में गिरने से हुई या यह आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। लगातार दूसरी बार इसी कुएं में मौत की घटना सामने आने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। लोगों ने कुएं के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा पूरे मामले की गंभीर जांच कराने की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
जलभराव के विरोध में नेशनल हाईवे पर चार घंटे चक्काजाम..सरपंच पति सहित ग्राम धूमा के ग्रामीणों पर अपरा... रायगढ़: सुनसान घर में मां-बेटी की खून से लथपथ लाश... 10 माह की मासूम की भी बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्... ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल में मरीज की मौत.. परिजनों ने नोबल हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लग... श्री संस्कार फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने दिखाई मानव सेवा की मिसा... कोटा:- अमाली के उसी कुएं ने फिर ली एक जान... लापता महिला का शव मिलने से गांव में दहशत इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल... अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से ... काम क्यों नहीं करते' कहने पर भड़का बेटा... लकड़ी की फाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कोटा:- अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर एयरगन के दम पर लूट... बुजुर्ग पति- पत्नी से मारपीट कर ... VIDEO रतनपुर:- नशे में खूनी खेल, छत पर चढ़कर ईंट से सिर कुचला, हंसिया से किए वार, युवक की निर्मम हत्... एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन...कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर,