छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति कितनी आस्था, कितना विद्रोह ?

बिलासपुर सतविंदर सिंह अरोड़ा

गणतंत्र दिवस! पता नहीं इस शब्द को सुनते ही सबके मन में कैसी भावना उमड़ती है? जब हम उत्सव मानते हैं तो मूल भावना अर्थात अपने लोगों के द्वारा बनाये हुए नियमों के बंधनों को स्वीकार करते हैं. क्या वास्तव में हम संविधान का सम्मान करते हैं? जितना उत्साह हम इस पर्व को मनाने में दिखाते हैं क्या उतने ही प्रफुल्लित मन से हम उस पर्व के मूल अर्थात संविधान का पालन करने को तत्पर रहते हैं? देखने में तो यह आया है की हम हर पल यह प्रयास करते हैं की कैसे किसी नियम को तोड़ा जाये. छोटी छोटी चीजों जैसे ट्रैफिक, विद्यालय, महाविद्यालय, रात में डीजे की समयावधि आदि के नियम तो दिल खोलकर और बिना किसी अपराध बोध के तोड़ते हैं. शायद शान भी इसी में समझते हैं. फिर ये जो उत्साह देखने को मिलता है सड़कों पर, बड़े बड़े स्पीकर्स से कान फाड़ देने वाली आवाज में बजने वाले देशभक्ति गाने आदि धमाल वह क्या है? अगर हमें अपने ही संविधान को तोड़ने में मज़ा आता है तो फिर उसके लागू होने के दिवस पर इतना दिखावा क्यों? संविधान का सच्चा सम्मान तो तब है जब उसका पालन किया जाये.

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...