महासमुंद

हथियारों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम दहशतगर्दी फैलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…. कब्जे से धारदार हथियार जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

महासमुंद – सोशल मीडिया में धार-दार हथियारों के साथ फोटो लेकर दहशतगर्दी फैलाने वाले 5 आरोपियों को महासमुंद की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च को सोशल मीडिया में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में धारदार हथियारों को लेकर महासमुन्द शहर के कुछ गली व महोल्ला में रात्रि में घुमते हुये सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हुआ था। जिसको लेकर महासमुंद पुलिस तत्काल हरकत में आकर मामले की जांच शुरू की। जहां चिन्हांकित व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सायबर सेल और महासमुन्द पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा उक्त चिन्हांकित व्यक्तियों को महासमुन्द की सिटी कोतवाली पुलिस ने खोज निकाला।

जिसमे महासमुन्द निवासी प्रशांत चन्द्राकर,सिध्दू सेन्द्रे ,टिकेश्वर उर्फ टिंकू चन्द्राकर और कैलाश बाघ सहित सुनिल सोनी शामिल थे। जिन्हे पुलिस ने अलग-अलग छोटा-बडा धार दार चाकू, कत्तानुमा व हथियारो के साथ पकड़ा। जांच में पता चला कि आरोपियों के विरूध्द पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, मार-पीट के अपराध दर्ज है। वही उक्त मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ...