रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. 36 ASP और 92 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,

उदय सिंह

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 36 (एएसपी) एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के कुल 92 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण विभिन्न जिलों, बटालियनों तथा पुलिस मुख्यालय में किया गया है। सूची में पुलिस अधीक्षक पीटीएस, सेनानी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी और जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। तबादला सूची में राजेंद्र प्रसाद, संतोष महतो, ओ.पी. शर्मा, नीरज चन्द्राकर, गायत्री सिंह, नेहा पाण्डेय, निवेदिता पाल, राकेश शर्मा, पंकज कुमार शुक्ला, महेश्वर नाग सहित कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग का यह कदम पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-...