छत्तीसगढ़बिलासपुर

वोट मांगने भाजपा प्रत्याशी कलेक्ट्रेट कोर्ट और रेलवे क्षेत्र पहुंचे ,गुरुवार को नामांकन रैली में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री

नामांकन रैली में विधानसभा बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, मुंगेली एवं लोरमी के भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अरूण साव ने अपने सघन जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से सम्पर्क किया। जनसम्पर्क अभियान की इसी कड़ी में वे अपने समर्थकों के साथ सर्वप्रथम विकास भवन, पहुॅचे। जहाॅ उपस्थित कर्मचारियों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान महापौर किशोर राय भी उनके साथ रहे। तत्पश्चात उन्होंने नेहरू चैक में पहुॅचकर लोगों से मेल मुलाकात की। इसी कड़ी में वे तहसील कार्यालय भी पहुॅचे जहाॅ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और पक्षकारों से भेंट कर भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील की।
तहसील कार्यालय में जनसम्पर्क के पश्चात वे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुॅच कर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से भेंट कर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बना कर केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने की अपील की। वहीं समीप स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, न्यू कंपोजिट कार्यालय पहुॅच कर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान सभी कार्यालयों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें अपना समर्थन प्रदान करते हुए अपने परिवार के सदस्यों का भी मत भाजपा को दिलाने का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत कार्यालय के पश्चात उनका यह काफिला जिला न्यायालय पहुॅचा, जहाॅ उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें सर आंखों पर बिठा लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारे बीच के एक वरिष्ठ अधिवक्ता को भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा है। इससे हम सभी अधिवक्ता काफी प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि अपने बीच आपको पाकर हम सभी काफी प्रसन्न है और अपने परिवार मित्रों सहित सभी जनों का मत भाजपा के पक्ष में देने की अपील करने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रत्याशी अपने सभी सहयोगियों व वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका आर्शीवाद मांगा। बार रूम में अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और एक काफिले के रूप में उनके साथ निकल पड़े। तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी अरूण साव का काफिला रेल्वे क्षेत्र स्थित जी.एम डी.आर.एम. सहित अन्य कार्यालयों में पहुॅचकर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का समर्थन मांगा। जनसम्पर्क के दौरान रेल्वे क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के नेताओं व वरिष्ठजनों से उनका भव्य स्वागत किया। रेल्वे के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें आश्वास्त किया कि सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर केन्द्र में पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनाने के पक्ष में है। तत्पश्चात बुधवारी बाजार व्यापारी संघ द्वारा आयोजित समारोह में भारी संख्या में उपस्थित व्यापारी संघ के सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी अरूण साव का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

आज के जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा था। जिस प्रकार से लोगों ने स्वस्फूर्त भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रत्याशी अरूण साव से मिल कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोगों ने भाव विभोर होकर उन्हें गले लगाते रहे फूल मालाओं से स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाते रहे।

बुधवार को नामांकन रैली

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी अरूण साव की नामांकन रैली 4 अप्रैल गुरूवार को प्रातः 11 बजे गांधी चौक से निकलेगी। बिलासपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, मुंगेली जिलाध्यक्ष कोमलगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, मोहन भोजवानी, नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नामांकन रैली में विधानसभा बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, मुंगेली एवं लोरमी के भाजपा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे।

रैली की अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोकसभा के संयोजक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद लखनलाल साहू, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, कांशी साहू, राजू सिंह क्षत्री सहित भाजपा के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल