मस्तूरी

मस्तूरी :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया…. आवेदन जांच के बाद 4 नवम्बर तक मंगाई गई दावा-आपत्ति,

उदय सिंह

बिलासपुर – एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का जांच किया गया। जांच उपरांत अनंतिम सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। ग्राम दर्रीघाट के आंगनबाड़ी केंद्र किरारी 4, ग्राम लावर के आंगनबाड़ी केन्द्र 5 एवं ग्राम ओखर के आंगनबाड़ी केन्द्र 1 में कार्यकर्ता के 1-1 रिक्त पदों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित है। इसी प्रकार ग्राम आंकडीह के आंगनबाड़ी केन्द आंकडीह, ग्राम लोहर्सी के आंगनबाड़ी केन्द्र 2, ग्राम सरगवां के आंगनबाड़ी के केन्द्र 1, ग्राम जोंधरा के आंगनबाडी केन्द्र 4, ग्राम कुकुर्दीकेरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 1, ग्राम बिनौरी के आंगनबाडी केन्द्र इंदिरापारा, ग्राम किसानपरसदा के आंगनबाड़ी केन्द्र 1, ग्राम पाराघाट के आंगनबाड़ी केन्द्र 4 एवं ग्राम बहतरा के आंगनबाड़ी केन्द्र 1 में सहायिका के 1-1 पदों की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में 4 नवंबर 2024 तक दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय मस्तूरी एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। दावा-आपत्ति कार्यालयीन समय में जमा किए जा सकते है।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...