जांजगीर चाँपा

बाइक सवार को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने की घेराबंदी,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – सूनसान जगह में प्रार्थी के साथ लूटपाट कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अधियारी पाठ अकलतरा निवासी महेन्द्र साहू 20 फरवरी को रात्रि करीबन 09.30 बजे सिंघानिया पेट्रोल पंप से मो.सा मे पेट्रोल भरवाकर सीसीआई रोड लाल चौक तरफ से अपने घर जा रहा था, तभी राधा कृष्ण मंदिर के पास जैसे ही पहुंचे ठीक उसी समय तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने प्रार्थी के मो.सा को देखकर रूकवाकर, जबरदस्ती उसके साथ 1500 रुपए के लूट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने अकलतरा थाने में दर्ज कराई थी। इधर मामले में जांच के बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कोटाडबरी निवासी आरोपी मुकेश्वर उर्फ मुकेश, संतोष कुर्रे और मनीष यादव को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मो.सा., चाकू तथा लूट के नगदी रकम 1020/रु को बरामद किया है। जिन्हे जब्त कर पुलिस ने तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया भूषण राठौर का सराहनीय योगदन रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...