कोटा

शराबी पति से तंग पत्नी ने पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट….उसी पत्थर से पति ने किया था पहले हमला, होली की रात हुई वारदात

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ग्राम नेवसा में आपसी विवाद के चलते पत्नी ने अपने ही पति के सिर व चेहरे में पत्थर से वारकर हत्या कर दी। यह घटना होंली के देर रात हुई। जब मृतक देवी राम यादव पिता महेत्तर राम यादव उम्र 36 साल ग्राम नेवसा शराब के नशे में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था उसी बीच मृतक शराब के नशे में अपनी पत्नी को जान से मारने के लिए पत्थर को उठाकर मारने की कोशिश की जिससे पति जमीन पर गिर गया।

इसी बीच पत्नी को गुस्सा आ गया और उसने उसी पत्थर को उठाकर अपने पति के चेहरे व सिर पर वार कर हत्या कर दी। सूचना पर कोटा पुलिस देर रात को घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी संतोषी बाई यादव पति देवी राम यादव उम्र 34 साल साकिन नेवसा को गिरफ्तार कर कोटा थाना लेकर आ गयी।

वही कोटा पुलिस ने आज सुबह शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौप कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है। इस मामले में मृतक की पत्नी ने बताया कि मृतक आये दिन शराब पीकर मारपीट किया करता था होली पर्व की रात को भी शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था

इस बीच उसने जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर पत्थर से हमला कर दिया पर मैं बच गयी और मैंने उसी पत्थर से उसके सर व चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...