बिलासपुर

तोरवा क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक…2 मकानों में हुई लाखों की चोरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने 2 मकानों को अपना निशाना बनाकर लाखों के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया है, जिसमें पहला मामला देवरीखुर्द हाऊसिंग बोर्ड कालोनी का है जहाँ रहने वाली प्रार्थिया शकुंतला तिर्की ने बताया कि वह और उनका परिवार रात में खाना खा कर सो गए थे, लेकिन उनके पति ने घर का बाहर दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गए थे, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर मे घुसे और नगदी 50 हजार, सोने का झुमका, चांदी का पायल, मोबाईल की चोरी कर फरार हो गए, जब रात में प्रार्थिया की नींद खुली तो सामान अस्त व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए, जिन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

वही दूसरी चोरी भी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में ही हुई है जहाँ एलआईजी 134 में रहने वाले सूरज बक्सरिया जो हाईकोर्ट के कर्मचारी है वह परिवार सहित अनूपपुर गए हुए थे, जो 7 सितंबर को जब घर वापस आये तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे पड़े थे, जहाँ से अज्ञात चोरों ने सोने के झुमके, चांदी का चूड़ा, करधन, बिछिया सहित कुल 90 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया था, जिसकी शिकायत भी प्रार्थी ने तोरवा थाने में दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...