बिलासपुर

सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी लाश, 24 घंटे में खुला राज

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र में मिले एक युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि शादीशुदा युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने गला घोंटकर की थी। वारदात के बाद आरोपी महिला शव को घर की बाड़ी में छोड़कर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को ग्राम कौड़िया निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल ने सूचना दी थी कि चंद्रप्रकाश पटेल अपने घर की बाड़ी में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण जिला मुख्यालय की ‘सीन ऑफ क्राइम’ टीम ने भी किया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मृतक के संबंधों और गतिविधियों की गहन पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल का ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन भी महिला अपनी स्कूटी से मृतक के घर पहुंची थी।

इसी आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि घटना के समय चंद्रप्रकाश शराब के नशे में था। उसने महिला पर दूसरे लोगों से मिलने-जुलने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रप्रकाश ने महिला का गला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद बचाव में महिला ने भी उसका गला दबा दिया। गला दबने से चंद्रप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने शव को बाड़ी में लिटाया और वहां से भाग निकली। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सीपत पुलिस ने उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास 30 वर्ष को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि त्वरित जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझा ली गई। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...