बिलासपुर

प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ एक गिरफ्तार, ग्रामीण क्षेत्र में चला रहा था नशे का अवैध कारोबार…मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा के आसपास के गांवो में अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप की ब्रिकी की लगातार शिकायत पुलिस को मिल रही थी , जिस पर रोकथाम एवं कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन पर क्षेत्र मे मुखबीर तैनात किया गया था, मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छतौना तेलिया तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित रैनकप सिरप की ब्रिकी कर रहा है। सूचना पर निरीक्षक सुखनंदन पटेल के द्वारा टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने ग्राम छतौना रवाना किया गया।

जहाँ घटना स्थल जाकर घेराबंदी कर आरोपी रवि उर्फ सौरव थवाईत पिता स्व . चन्द्रिका प्रसाद थवाईत उम्र 25 निवासी छतौना के कब्जे से 23 नग प्रतिबंधित मनोत्तेजित कोडीनयुक्त रैनकप सिरप प्रत्येक शीशी मे 100 एमएल कुल 2.300 लीटर किमती 2760 रू . , 02 नग मोबाईल , एक मोटरसाइकिल कमांक सीजी 11 एके 2565 कीमती 15000 रू एवं ब्रिकी रकम 10500 रू नगद लगभग किमती 38260 रू को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ करने पर प्रतिबंधित सिरप को ग्राम दगौरी निवासी भीम कौशिक से लाकर ब्रिकी करना बताया, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...