पचपेड़ी

कम कीमत में आईफोन दिलाने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी…प्रार्थी ने दर्ज कराई शिकायत

उदय सिंह

पचपेड़ी- महंगे मोबाइल को कम कीमत में दिलाने का झांसा देकर कॉलेज स्टाफ के साथ 50 हज़ार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमे कॉलेज के छात्रा के भाई ने ही प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहाँ रहने वाले प्रार्थी ने घटना की शिकायत पचपेड़ी थाना में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि वह महाविद्यालय में प्राइवेट नौकरी करता है। जहाँ एक छात्रा जो बी.एड. की पढ़ाई करती थी। जिसके माध्यम से विवेकानंद नगर आरटीएस कालोनी तोरवा निवासी उसके भाई हरिओम सिंह से उनका परिचय हुआ था। जहाँ चर्चा के दौरान उसने बताया की उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसके माध्यम से काफी कम कीमत में इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल जाते हैं।

हाल ही में उसने मात्र 13000 हजार रुपए में लैपटॉप खरीदने की बात कही इसके बाद प्रार्थी ने आईफोन 13 मोबाइल लेने की इच्छा जाहिर की तो आरोपी ने उसे मार्केट रेट से आधे रेट में मोबाइल दिलाने का विश्वास दिलाया जिसके एवज में प्रार्थी ने फोन पे के माध्यम से 29/9/2022 और 5/10/2022 को दो अलग अलग किश्तों 50 हजार रुपए दे दिए। जिसने कहा की आपका मोबाइल आपके घर में डिलीवर हो जाएगा। जब आरोपी के बताएं अनुसार प्रार्थी को मोबाइल नही मिला तो उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले में पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 आईपीसी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज