बिलासपुरयोग

पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तन मन की तंदुरुस्ती के लिए बिलासपुर में भी किया गया सामूहिक योग

डेस्क


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज पूरे जिले में लोगों ने उत्साह से योग किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य समारोह बीआर यादव स्मृति अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

सुबह सात बजे जिले के नगरीय निकायों, विकासखंड मुख्यालय, स्कूल, कॉलेजों व विभिन्न संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बहतराई स्थित इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि हम अपनी प्राचीन परम्पराओं को भूलते जा रहे हैं। योग हमारे ऋषि मुनियों की देन है। सभी को अपने शरीर के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए। हम स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा। शरीर कोई मशीन या रोबोट नहीं है इसलिये योग का जीवन में बड़ा महत्व है।

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ शरीर से ही हम जीवन का आनंद उठा सकते हैं। योग किसी एक दिन का अभ्यास न हो। इसे नियमित रूप से करें तब लाभ होगा। संभागायुक्त बी.एल. बंजारे ने कहा कि आज हमें प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेना हैं। अपने परिवार, आसपास के लोगों और समाज के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने कहा कि योग के द्वारा हम सब एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की मंजू बहन ने सामूहिक योगाभ्यास का संचालन किया। इस दौरान ध्यान, प्राणायाम, शिथिलिकरण, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्र्टासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तान पादासन, सेतुबंध आसन, पवन मुक्तासन, योग निद्रा, शवासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ रितेश कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, विजय केशरवानी, अटल श्रीवास्तव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग पीठ, गायत्री परिवार संस्थाओं के सदस्य, खिलाड़ी, युवा व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...