बिलासपुर

डिवाइडर से टकराई स्कूटी… युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा,

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के तारबहार थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर होटल हेवेन्स पार्क के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। मिली जानकारी के अनुसार तालापारा निवासी जैद खान 29 वर्ष देर रात अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इससे स्कूटी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तारबहार थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और स्कूटी के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत