बिलासपुर

न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात…खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार के निशान,

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव के पास खेत में एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार संबलपुरी निवासी सतीश कौशिक 26 वर्ष पिता भीष्म कौशिक शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित खेत में उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली।

ग्रामीणों ने जब खेत में युवक का शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया,

जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या किन कारणों से और किसके द्वारा की गई है। सकरी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मामले की असल वजह सामने आ सकेगी। वही घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...