रायगढ़

मारपीट कर हत्या करने वाले एक कुख्यात फरार आरोपी ने किया सरेंडर..लगातार पुलिस कर रही थी छापेमारी

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले फरार आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल अक्टूबर माह में अपने 03 दोस्त- जलंधर यादव, राम राठिया और गोपाल यादव के साथ मिलकर गांव के युवक शेखर सिदार (उम्र 26 साल) को मारपीट के बाद शेखर के घर जाकर उसे सिरप के बहाने जहर (किटनाशक) पिलाकर उसकी हत्या कर दिया था। इस मामले का देव प्रसाद राठिया मुख्य आरोपी था। लैलूंगा पुलिस द्वारा मामले में चार आरोपियों पर हत्या का अपराध कायम कर तत्काल बाद आरोपी जलंधर यादव, राम राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। मालूम हो कि आरोपी गोपाल यादव जो दियागढ़ गोली कांड का भी आरोपी रहा है जिसे दोनों ही मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । वही घटना के बाद से फरार आरोपी देव राठिया कि काफ़ी खोजबीन की जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव में आरोपी देव प्रसाद राठिया द्वारा शुक्रवार को आरोपी ने न्यायालय में आत्म सर्मपण कर लिया है। जहा न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा सहित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, आरक्षक राहुल कुजूर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...