बिलासपुर

शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद…चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी शराब दुकान के पास आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ एक अपचारी बालक को भी पकड़ा है। दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 620/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेन्द्र साहू के साथ हरदीकला स्थित शराब दुकान गया था। शराब खरीदने के दौरान वहां दो युवकों से राकेश का धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों युवक शराब दुकान के बाहर राकेश से झगड़ने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने राकेश के पेट में चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी राजा मनहर 25 वर्ष निवासी कोरमी मोड़ के पास, सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपचारी बालक ने अपने साथी राजा मनहर के साथ मिलकर राकेश के पेट में चाकू मारने की बात स्वीकार की। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम