कोरिया छत्तीसगढ़

एक लाख कीमती सामान चुराने वाला चोर गिरफ्तार, पुलिस ने सामान किया बरामद

रमेश राजपूत

कोरिया – प्रार्थी सिद्धार्थ शुक्ला पिता तेजप्रताप शुक्ला निवासी शंकरगढ़ कठौतिया थाना मनेन्द्रगढ़ ने लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 19.09.2021 को प्रार्थी जब सुबह अपने फर्म को खोलने गया तो देखा कि फर्म के स्टोर का ताला टुटा हुआ था, अंदर जा कर देखा तो पता चला कि स्टोर में रखे पीतल का स्टड एवं बाई मेटेलिक क्लैम्प नट किमती लगभग 100000रू. को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना मनेंद्रगढ़ में अपराध क्रमांक 301/21 धारा 457, 380 आईपीसी कायम कर विवेचना मे लिया गया, इस दौरान विवेचना मुखबीर से सूचना मिली कि कमलेश निवासी वार्ड नं. 14 का अपने घर पर चोरी का सामान रखा है, जिसकि सूचना पर उक्त संदेही को पकड़ कर कर पुछताछ किया गया जो उक्त दिनांक को चोरी करना कबुल किया एवं मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी का मेमोरेण्डम लिया गया जो आरोपी द्वारा बताए अनुसार अपने घर से एक प्लास्टिक की बोरी मे रखे उक्त पीतल का स्टड एवं बाई मैटेलिक क्लैम्प नट को पेश किया जिसे जप्त कर आरोपी कमलेश केंवट पिता शिवलाल केंवट 30 साल निवासी वार्ड नं. 14 शारदा मंदिर के पास थाना मनेन्दगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...