मस्तूरी

राशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मस्तुरी के प्रबंधक और विक्रेता पर FIR दर्ज….

उदय सिंह

मस्तुरी – शासन द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। मस्तुरी थाना क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति मस्तुरी ID: 402002001 के संचालक प्रबंधक मनोज रात्रे और विक्रेता मनीराम कुर्रे के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सहकारिता विस्तार अधिकारी गोधूलि वर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के अनुसार, दुकान से चावल 303 क्विंटल, शक्कर 8.53 क्विंटल और नमक 6.46 क्विंटल खाद्यान्न ऑनलाइन वितरण के लिए आवंटित किया गया था। खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा और उनकी टीम ने 22 अगस्त 2024 को जांच की, जिसमें चावल 272.50 क्विंटल कम, शक्कर 3.77 क्विंटल अधिक और रिफाइंड नमक 8.04 क्विंटल अधिक पाया गया। इस अनियमितता की रिपोर्ट कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर को भेजी गई, जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तुरी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपियों पर धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और 3(5)-BNS, 316(5)-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान दुकान में कई अन्य खामियां भी पाई गईं, जिनमें तिरंगा रंग रोगन, मूल्य तालिका, निगरानी समिति की जानकारी और वितरण पंजी का अद्यतन न होना शामिल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो...