बिलासपुर

राजधानी के बाद न्यायधानी दूसरे नंबर पर, आज मिले 72 नए कोरोना पॉजिटिव….. बिल्हा, मस्तूरी, कोटा सहित शहर और जेल से हुई पॉजिटिव मरीजों की पहचान

रमेश राजपूत

बिलासपुर- न्यायधानी में कोरोना ने एक बार फिर अपना आतंक मचाया है जिसमे एक साथ 72 नए मामले सामने आए है। वही आज मिले मरीजों में 29 कोरोना संक्रमित जेल से पाए गए है जिनमे 7 जेल पहरी है। जो संक्रमित कैदी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है, जिसमे एक जेल अधीक्षक का करीबी भी बताया जा रहा तो वही 22 कैदी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बतादें पाए गए नए संक्रमितों में हाईकोर्ट के 3 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। एक साथ सामने आए 72 कोरोना संक्रमितों में सिम्स की महिला डॉक्टर भी शामिल है। जो गायनिक विभाग में पदस्त है।

मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ार से आए बुजुर्ग की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है जिसका इलाज मंगला चौक स्थित नारायणी अस्पताल में चल रहा था इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ने पर उसका जांच सैम्पल लिया गया था,जिसमे बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में पहली बार एक साथ इतने कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमे मंगला चौक,सरकंडा क्षेत्र से भी कोरोना संक्रमित पाए गए,इनमे हाईकोर्ट कर्मी भी शामिल है। वही हालही में सरकंडा क्षेत्र में स्थित डिग्निटी शोरूम के संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद आज संचालक के परिवार से 2 सदस्य और शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि कोटा में पदस्थ पटवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उनके परिवार से चार सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए है। जो मस्तूरी के रहने वाले है इसी तरह मस्तूरी में कुल 20 कोरोना मरीज मिले है। इसके अलावा बिल्हा, चकरभाठा क्षेत्र से 7 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई इनमे भी हाइकोर्ट कर्मी शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...