बिलासपुरशिक्षा

अटल विश्वविद्यालय के यूटीडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा, 160 सीट के लिए परीक्षार्थियों में जद्दोजहद

आलोक

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय एकेडमिक शिक्षण संस्थान में प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया गया। दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, फूड प्रोसेसिंग और होटल मैनेजमेंट के कुल 160 सीटों के लिए परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी ।

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय यूटीडी के स्नातक पाठ्यक्रम मैं 18 जून तक 788 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिनका प्रवेश पत्र भी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। अमूमन प्रश्न सरल आने की बात परीक्षार्थियों ने कही है। इस बार कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के लिए 60 सीटों के लिए 301 आवेदन आए हैं। वही कंप्यूटर साइंस के 40 सीटों के लिए 258, फूड प्रोसेसिंग के 30 सीटों के लिए 148 और होटल मैनेजमेंट के 30 सीटों के लिए 81 आवेदन आए हैं। हलाकि प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे।

प्रवेश परीक्षा के बाद अब आगामी 25 से 30 जून तक विश्वविद्यालय में काउंसलिंग होगी । इसके बाद विभागवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा, वहीं विश्वविद्यालय ने सभी समस्याओं के तत्काल निराकरण का दावा भी किया है । शनिवार को बेहद तगड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...