कोरिया छत्तीसगढ़

निज़ात अभियान के दौरान दो माह में एनडीपीएस और अवैध शराब के व्यापार में शामिल 282 व्यक्ति गिरफ्तार… नशे के आदी लोगों की हो रही कॉउंसलिंग – एसपी संतोष कुमार सिंह

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस द्वारा निज़ात अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने हरि झण्डी दिखाई थी। कोरिया पुलिस नशा मुक्त कोरिया के संकल्प लेकर चल रही है। इस अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता के साथ-साथ अवैध नशे के सौदागरों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार करने की सख्त कार्यवाहियां की जा रही है। कोरिया जिले में पिछले दो माह के अंदर एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 प्रकरणों के 74 एवं अवैध शराब में 203 प्रकरणों में 208 कुल 282 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

जिनसे भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन, सिरफ, गाँजा, अवैध शराब के साथ-साथ 15 नग मोटर सायकल व 01 कार की जप्ती की गई है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों व थाना प्रभारीयों द्वारा निरतंर निज़ात अभियान पर सभा कर क्षेत्र के लोगो को इसके कार्ययोजना की जानकारी दे रहे हैं। अब कोरिया पुलिस द्वारा इन कार्यों के साथ-साथ नशे के आदी हो चुके लोगो को चिन्हित कर इस नशे से छुटकारा दिलाने के लिए

जिले के अंतिम छोर तक पुलिस अधिकारी व अन्य लोगों द्वारा जाकर कॉउंसिल की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) समेत जिले के सभी पुलिस प्रभारीगण के द्वारा नशे से निजात दिलाने हेतु पिछले दो दिनों में नशे के गिरफ्त में फंसे सैकड़ों से ज्यादा लोगों से बात कर उनकी काउंसिलिंग की गयी। और साथ ही नशा न करने व समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का संकल्प दिलवाया जा रहा है, नशे से जूझ रहे लोगो के परिवार से उनकी स्थिति का जायजा लेते हुए इस दलदल से छुटकारा पाने में हर सम्भव सहयोग की उम्मीद भी दी जा रही है।

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यवाहियां, जन-जागरूकता के साथ-साथ नशे से जूझ रहे लोगो की कॉउंसलिंग का कार्य कर रहे हैं और यह आगे लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में नशे के आदी लोगों के लिए विशेषज्ञों से काउंसिलिंग कराया जाएगा और व्यसन-मुक्ति कार्यक्रम द्वारा मदद पहुचाने की योजना है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...