रतनपुर

अवैध खनिज परिवहन कर रहे हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा….एक कि दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शुक्रवार को सुबह 10,30 के आसपास रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। जहा अवैध रूप से मुरूम का परिवहन कर रहे हाइवा ने गांधीनगर के पास बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी दी। जिससे मौके पर ही एक बाईक सवार की मौत हो गई। वही दुसरे का गंभीर अवस्था में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी के ग्राम इटवा पाली में रहने वाला श्याम रतन बघेल अपने साथी बेमेतरा निवासी धनराज साहू के साथ केंदा गए हुए थे। जहा से शुक्रवार सुबह दोनों होंडा शाइन बाइक क्रमांक CG 10 ए वाई 2190 पर सवार होकर बिलासपुर लौट रहे थे। इसी बीच रतनपुर गांधीनगर के पास पहुंचे ही थे

की तभी अवैध मुरुम और बोल्डर भरकर पीछे से आ रही हाईवा ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। हाइवा की ठोकर से पीछे बैठा धनराज साहू दूर जा गिरा, जिससे उसके पैर में चोट आई तो, वही अवैध मुररूम से भरा हाईवा श्याम रतन बघेल को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।

जिससे मौके पर ही श्याम रतन बघेल की मौत हो गई। घटना के बाद चालक हाईवा खड़ी कर फरार हो गया। घटना के बाद घायल धनराज साहू को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया है। वही पुलिस मामला दर्ज कर हाईवा चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ...