बिलासपुर

रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवाई की गुहार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के सारथी मोहल्ले में 28.09.2026 की देर रात हुए मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक करण सारथी के परिजन बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। परिजनों का कहना है कि करण को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, 28 सितंबर 2026 की रात करीब 12 बजे करण सारथी मोहल्ले में बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही विकल्प दुबे, संकल्प दुबे सहित अन्य लोगों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान करण के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा रतनपुर थाने में की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और घटना के पीछे के पूरे विवाद की भी जांच की जा रही है। इधर, पुलिस के अनुसार घायल करण सारथी के खिलाफ कुछ दिन पहले ही आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और उसे क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश बताया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वर्तमान मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि करण को गंभीर चोटें आई हैं और उसे रायपुर रेफर किया गया है। उन्होंने मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब घटना से जुड़े साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...