मस्तूरी

मस्तूरी :- एलेन कोलवाशरी में हुआ हादसा…11 केवी तार की चपेट में आये ट्रेलर चालक और हेल्पर…चालक की हुई मौत, प्रबंधन जुटा रहा मामला दबाने में,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में संचालित एलेन कोलवाशरी में गुरुवार की रात 8 बजे के लगभग एक ट्रेलर 11 केवी के विद्युत लाइन से जा टकराया जिससे ट्रेलर में सवार चालक और हेल्पर बुरी तरह झुलस गए, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद दोनों घायलों को बिलासपुर के हॉस्पिटल पहुँचाया गया, जहाँ चालक ग्राम मड़ई निवासी शेषनारायण साहू 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया, इधर घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई जिन्होंने जब कोलवाशरी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की तो कोई जानकारी नही दी गई,

वही मामले में पुलिस थाने का घेराव करने की नौबत आई तो बात चीत शुरू हो पाई, घटना को लेकर पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई वही प्रबंधन ने परिजनों को सांत्वना के रूप में कुछ राशि परिजनों को देकर मामले को शांत करा दिया। वही घायल हेल्पर किरण कुमार सोनझरा की हालत गंभीर है जिसका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग,